Saturday, January 11, 2020

Vivekananda Janjati

#भारत में #स्वामी_विवेकानन्द की जयन्ती (१२ जनवरी) को प्रतिवर्ष #राष्ट्रीय_युवा_दिवस के रूप में मनाया जाता है। 'युवा'शब्द से ही उत्साह, स्फूर्ति, सक्रियता आदि गुणों का बोध होता है।'युवा' शब्द वास्तव में आयु- रूप- अर्थ प्रदान करने से परे सकारात्मक गुणों, सक्रिय व्यक्तित्व का बोध अधिक करवाता है। यही व्यक्तित्व बोध समाज, देश व #राष्ट्र के विकास में बड़ी भूमिका निभाता है।
#युवा_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।

Tuesday, January 7, 2020

गोंडवाना युथ क्लब एवं आदिवासी धुर्वे गोड़ समाज परिक्षेत्र चारभांठा (कुर्मदा) द्वारा दो दिवसीय सामाजिक उत्थान ,कॅरियर गाइड कार्यशाला आयोजित किया गया।

गोंडवाना युथ क्लब एवं आदिवासी धुर्वे गोड़ समाज परिक्षेत्र चारभांठा (कुर्मदा) में *दो दिवसीय सामाजिक  उत्थान ,कॅरियर गाइड कार्यशाला आयोजित किया गया था...* 
दूसरा दिन बूढ़ादेव के पूजा अर्चना के बाद कार्यशाला का शुरुवात केंद्रीय गोंडवाना धमधागढ़ के *राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विष्णुदेव ठाकुर जी* ने तीज तिहार रीति-नीति का विस्तार पूर्वक बताया,  *श्री चंद्रेश ठाकुर* ने का समाज मे शिक्षा अतिआवश्यक है, एक रोटी कम खाओ लेकिन समाज बेटी- बेटा को शिक्षित करें समाज आगे आएगा, सहायक प्राध्यापक श्रीमती राजकुमारी धुर्वा मेडम, संतोष कुंजाम, संतराम नेताम, *लोकेश ठाकुर* ने कम्प्यूटर के महत्व एवं रोजगार के अवसर पर शानदार प्रकाश डाला, डॉ आशुतोष मंडावी ने पत्रकारिता में रोजगार के अवसर पर प्रकाश डाला। 
समापन समारोह मुख्य अतिथि ~  *खुज्जी विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती छन्नी साहू* ने गोड़ समाज द्वारा पिछले 5 वर्षो से आदर्श विवाह समाज द्वारा कराया जा रहा है और सामाजिक  कार्यशाला संचालित किया जा रहा उसका उसे समाज एक दिन जरूर आगे आएगा।
       समाज को आगे ले जाने के लिये गोंडवाना यूथ क्लब के अध्यक्ष श्री नीलकंठ कोमरे ने शिक्षा, स्वस्थ, सहयोग की भावना को लेकर गोंडवाना यूथ क्लब गठन किया जो आज उसका परिणाम देखने मिल रहा है।
  कार्यक्रम को सफल मनाने में परिक्षेत्र के मुड़ादार श्री मनराखन नेताम, बसंत मंडावी, सोहन कोमरे, मोहन कोमरे ,देव पन्द्रों, राधा मंडावी, हेमलता पटौती, किरण मांडवी, केदार नेताम, प्रताप पटौती किरण मंडावी, डिम्पल कोमरे, ज्योति मंडावी, मल्लिका पटौती, केवल मंडावी, गजानंद मंडावी, दुर्योधन पन्द्रों, सुंदर मंडावी, ओम प्रकाश कोमरे, चांदनी कोमरे, अनुसुइया कोमरे, रूखमणी सेवता, रामलाल श्याम, गोकुल मंडावी परिक्षेत्र के समस्त सागजन ने योगदान दिया..।

Monday, December 16, 2019

गोंड समाज के द्वारा जिला कबीरधाम के विकासखंड बोड़ला के ग्राम सि॑घारी में शहीद वीर नारायण शहादत दिवस कार्यक्रम रखा गया

गोंड समाज के द्वारा जिला कबीरधाम के विकासखंड बोड़ला के ग्राम सि॑घारी में शहीद वीर नारायण शहादत दिवस कार्यक्रम रखा गया

Sunday, December 15, 2019

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा - रायपुर द्वारा "युवा प्रेरणा प्रतियोगिता" का द्वितीय चरण कार्यशाला सम्पन्न हुआ।

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा - रायपुर द्वारा "युवा प्रेरणा प्रतियोगिता" का द्वितीय चरण *कार्यशाला* के रूप में सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में युवा प्रतिभागियों की संख्या 105 रही। जिसमे 53 बहने व् 52 भैया थे। विवेकानन्द केन्द्र द्वारा युवा प्रेरणा प्रतियोगिता के तहत लगभग 2000 से संपर्क हुआ, जिसमे 756 युवाओ ने रजिस्ट्रेशन कराया और *'विवेकानंद शिला स्मारक शाश्वत प्रेरणा स्त्रोत"*  पुस्तक पर परीक्षा दी व  261 उत्तीर्ण हुए। इन्ही उत्तीर्ण युवाओ की यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस प्रतियोगीता मे प्रथम पुरूस्कार 11000 रू , दितीय पुरस्कार 7100 रू व तृतीय पुरूस्कार 3100 रू रखी गयी है। शिविर के प्रथम सत्र में रामकृष्ण विद्यालय के संचालक श्री विवेक तिवारी व राष्ट्रीय सेविका समिति मे सेवारत सुश्री प्राची पटले का उद्बोधन हुआ तत्पश्चात द्वितीय सत्र में 7 गट बने जिसमे 4 बहनो की एवम् 3 भाइयों के थे जिसके अंतर्गत खेल व् प्रस्तुति हुई।
समापन सत्र में चार्टड एकाउन्टेंट  ऋतु जैन दीदी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन नगर युवा प्रमुख नमन शुक्ला  जी व् अंत में आभार प्रदर्शन नगर प्रमुख रूपेश अवधिया जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे विवेकानन्द केन्द्र के व्यवस्था प्रमुख विष्णु महोबिया जी, सहव्यवस्था प्रमुख श्रीमतीअल्पना मोहदीवाले व सहनगर प्रमुख मनीषा गर्ग दीदी उपस्थित रहे।